Search

 
 
 

Breaking : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमेंद्र प्रताप देहाती का इलाज के दौरान रिम्स में निधन

 
Ranchi : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही के पिता हेमेंद्र प्रताप देहाती का शनिवार शाम रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया. करीब 30 दिनों तक उनका इलाज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था. सांस लेने में तकलीफ, सांस की नली में संक्रमण के साथ पेशाब में समस्या हो रही थी. उनका मेडिसिन विभाग के डॉ संजय सिंह की देखरेख में इलाज चल रहा था.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/29.jpeg"

alt="" width="1196" height="1280" />

1969 में पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य हुए थे निर्वाचित

गत 12 दिसंबर को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर उनका हालचाल जानने रिम्स पहुंचे थे और जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. गौरतलब है कि 1969 में पहली बार हेमेंद्र प्रताप देहाती बिहार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे. देहाती मधु कोड़ा के शासनकाल बेटे भानु प्रताप शाही के जेल जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री की कमान संभाल चुके थे.

बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक 

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार में मंत्री रहे व भवनाथपुर के वर्तमान विधायक भानू प्रताप शाही के पिता लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर शोक जताया है. बाबूलाल ने ट्वीट कर लिखा है क‍ि दुखद सूचना मिली, वो विगत कई दिनों से रांची के रिम्स में इलाजरत थे. ईश्वर उन्हें सद्गति व शोकाकुल परिजनों को साहस प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि. ॐ शांति।
इसे भी पढ़ें –बी-फैक्ट्री">https://lagatar.in/b-factory-going-to-organize-personality-development-camp-on-january-10-rahul-will-give-success-mantra-to-students/">बी-फैक्ट्री

10 जनवरी को लगाने जा रहा पर्सनालिटी डेवलपमेंट कैंप, राहुल देंगे विद्यार्थियों को सक्सेस मंत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही