Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING: पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Ranchi/ New Delhi: मधु कोड़ा कैबिनेट में मंत्री रहे एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस बालासुब्रमण्यम और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच में एनोस एक्का की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने हिरासत अवधि (कस्टडी) को देखते हुए जमानत अर्जी मंजूर कर ली. एनोस एक्का की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने बहस की. मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोषी पूर्व मंत्री एनोस एक्का को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई थी. इसे भी पढ़ें-अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-ashraf-murder-case-supreme-court-seeks-status-report-from-up-government-seeks-affidavit-on-asad-encounter/">अतीक

अहमद-अशरफ हत्याकांड, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी, असद एनकाउंटर पर हलफनामा मांगा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही