Search

 
 
 

BREAKING : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज चार FIR रद्द, HC ने दिया आदेश

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट से भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सांसद निशिकांत दुबे पर आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी चार प्राथमिकी को रद्द करने का आदेश दिया है. इससे पहले इन मामलों में हाईकोर्ट ने निशिकांत के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश दिया था. निशिकांत दुबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई. निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव, पार्थ जालान और शिवानी जुल्का ने बहस की. बता दें कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सांसद निशिकांत दुबे पर आचार संहिता उल्लंघन के चार अलग अलग मामले दर्ज किए गए थे. इसे भी पढ़ें - महामुकाबले">https://lagatar.in/before-the-great-match-the-italian-team-reached-lord-jagannath-for-darshan-and-also-performed-puja/">महामुकाबले

से पहले भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंची इटली टीम, पूजा-अर्चना भी की
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही