Koderma: जीएसटी इंटेलिजेंस ने कोडरमा के कन्हैया कंफेक्शनर के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित इस मिठाई दुकान में आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा सर्वे किया जा चुका है. जमशेदपुर स्थित DGGI की टीम ने गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे कोडर के इस मिठाई दुकान पर छापा मारा. इस मिठाई और बेकरी दुकान द्वारा GST में गड़बड़ी की सूचना के आलोक में DGGI द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.