Search

 
 
 

Breaking : जमशेदपुर में फिर चली गोली, डिमना के राहुल बच्चा की हत्या

मशेदपुर शहर में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया. बुधवार को मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी राहुल बच्चा की डिमना स्थित मुंशी मोहल्ला पोस्ट ऑफिस रोड के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
 
राहुल बच्चा की फाइल फोटो.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है. बुधवार को मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी राहुल बच्चा को बदमाशों ने डिमना स्थित मुंशी मोहल्ला पोस्ट ऑफिस रोड के पास गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल राहुल को तुरंत इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


राहुल की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन, दोस्त व बड़ी संख्या में  स्थानीय लोग टीएमएच पहुंच गए. अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल व क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की तैनाती कर दी गई. ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.


घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद डीएसपी मनोज ठाकुर भी टीएमएच पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर जांच के निर्देश दिए.


फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राहुल पर हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह थी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है.

 

इस वारदात के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं. पिछले कुछ दिनों में गोलीबारी, हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही