Garhwa News : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित गुरदीपहाड़ के पास मंगलवार को जमीन विवाद में गोली चली है. इस गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. गोली युवक की जांघ में लगी है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, युवक गांव से दूध देने के लिए गढ़वा की ओर आ रहा था. इसी दौरान घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने उसे रोका. बताया जा रहा है कि दो अपराधियों ने युवक को पकड़ लिया. जबकि तीसरे ने उस पर गोली चलाई, जो उसके जांघ में जाकर लगी.
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जमीन विवाद में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहाल मामले की जांच कर जा रही है.