Search

Breaking: पेटरवार BDO कार्यालय का प्रधान लिपिक 8 हजार घूस लेते अरेस्ट, ACB ने की कार्रवाई

Bokaro: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक गुलाम रसूल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
 
Bokaro: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक गुलाम रसूल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रेमजीत सिंह ने ACB से शिकायत की थी कि स्कूल में शौचालय (टॉयलेट) निर्माण योजना से जुड़े कार्य के एवज में प्रधान लिपिक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को गुलाम रसूल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया.

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई. साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है कि इसमें किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भी संलिप्तता है या नहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही