Search

 
 
 

BREAKING : ECI में हेमंत सोरेन के मामले की सुनवाई 8 अगस्त को, बसंत की सुनवाई 12 को

 
Ranchi/ Delhi: केंद्रीय निर्वाचन आयोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में अब 8 अगस्त को सुनवाई करेगा. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी किये गए आदेश पत्र में कहा गया है कि आपके (हेमंत सोरेन) के आग्रह पर आयोग अब सुनवाई 8 अगस्त को करेगा. इससे पहले ECI ने माइनिंग लीज से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए 5 अगस्त को सुनवाई की तिथि निर्धारित की थी. वहीं विधायक बसंत सोरेन से जुड़े मामले की सुनवाई 12 अगस्त को होना निर्धारित हुआ है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत सोरेन के नाम पर पत्थर खनन लीज की शिकायत झारखंड के बीजेपी नेताओं ने चुनाव आयोग से की थी. जिसके बाद चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नोटिस का जवाब देने को कहा था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व में नोटिस का जवाब दे चुके हैं. झारखंड प्रदेश भाजपा की तरफ से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9ए के तहत मुख्यमंत्री को विधायकी से अयोग्य ठहराने के लिये राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया था. इसे भी पढ़ें - BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-cms-press-advisor-abhishek-prasad-arrives-at-ed-office-on-second-day-inquiry-begins/">BREAKING:

सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद दूसरे दिन पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही