Search

 
 
 

BREAKING: हेमंत को हाईकोर्ट से मिली बेल, खिल गये चेहरे

 
Ranchi : लैंड स्कैम केस के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. शुक्रवार को हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को बेल दे दिया है. हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है. इससे पहले गुरुवार (13) जून की सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन की ओर से देश के वरिष्ठ एडवोकेट कपिल सिब्बल और हाईकोर्ट के सीनीयर एडवोकेट पियूष चित्रेष ने बहस की थी. यहां बता दें कि हेमंत को लैंड स्कैम के मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं इसी केस में अफसर अली, जेएमएम नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद समेत अन्य 22 लोगों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें -भारी">https://lagatar.in/major-accident-at-delhi-airport-due-to-heavy-rain-roof-of-terminal-1-collapsed-five-injured-one-dead-many-cars-buried/">भारी

बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा, टर्मिनल 1 की छत गिरी, पांच घायल, एक की मौत, कई कारें दबी  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही