Search

BREAKING : हेमंत सोरेन जेल से हुए रिहा, हाथ हिलाकर कर किया अभिवादन

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गये हैं. बाहर आते ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. हेमंत के साथ कल्पना सोरेन, पिंटू और मंत्री हाफिजुल हसन भी साथ में मौजूद हैं. ट्रायल कोर्ट यानी रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग  एक्ट) की विशेष कोर्ट में 50-50 हजार के दो निजी मुचलके जमा करने के बाद कोर्ट ने रिलीज ऑर्डर जारी किया. रिलीज ऑर्डर बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार भेजा गया. जिसके बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गया हैं. हेमंत सोरेन के भाई और राज्य सरकार के मंत्री बसंत सोरेन और कुमार सौरव हेमंत सोरेन के बेलर बने हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/ABHIWADAN1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बेल मलने के बाद हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है. इससे पहले गुरुवार (13) जून की सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में हेमंत की बेल पर बहस पूरी कर ली गई थी. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन की ओर से देश के वरिष्ठ एडवोकेट कपिल सिब्बल और हाईकोर्ट के सीनीयर एडवोकेट पियूष चित्रेष ने बहस की थी. यहां बता दें कि हेमंत को लैंड स्कैम के मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं इसी केस में अफसर अली, जेएमएम नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद समेत अन्य 22 लोगों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//