Search

 
 
 

BREAKING: हाईकोर्ट ने साहिबगंज में हुए अवैध खनन की जांच CBI को दी

 
Ranchi : अवैध खनन केस में ED के गवाह और साहिबगंज के रहने वाले विजय हांसदा की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.सुनवाई के बाद अदालत ने साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित निम्बू पहाड़ समेत अन्य इलाकों में हुए अवैध खनन की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई करे. .याचिका में कहा गया है कि विजय हांसदा ने जब नींबु पहाड़ पर हो रहे अवैध खनन को रोकने की कोशिश की तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  के विधायक प्रतिनिधि ने उन्हें धमकी दी.अवैध खनन और धमकी दिए जाने के दोनों मामलों की जांच के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई. याचिकाकर्ता विजय हांसदा की ओर से अधिवक्ता सुधांशु शेखर ने कोर्ट के समक्ष बहस की. हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सीबीआई साहिबगंज जिले में हुए अवैध खनन के केस की जांच शुरू कर सकती है. इसे भी पढ़ें -दुष्यंत">https://lagatar.in/dushyant-dave-argued-in-the-supreme-court-only-the-constituent-assembly-could-have-removed-article-370/">दुष्यंत

दवे की सुप्रीम कोर्ट में दलील, Article 370 को केवल संविधान सभा ही हटा सकती थी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही