Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से 7 मजदूर की मौत, 8 घायल

Seraikela : जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 7 मजदूर की मौत हो गयी हैं. जबकि 8 मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गये हैं. यह हादसा गुरुवार की सुबह हुई है. जहां अनियंत्रित होकर पिकअप वैन के पलटने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. इसे भी पढ़ें - सीनियर">https://lagatar.in/senior-womens-one-day-cricket-tournament-jharkhand-team-leaves-for-bengaluru/">सीनियर

महिला एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट, झारखंड टीम बेंगलुरु रवाना

20 मजदूर थे सवार 

बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पिकअप वैन राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसमें 8 मजदूर घायल हो गये हैं. घायल मजदूरों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं. सभी को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया. मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-one-person-died-after-being-hit-by-a-police-pcr-van-angry-people-blocked-the-road/">पलामू

: पुलिस पीसीआर वैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही