Search

 
 
 

BREAKING : चाईबासा के गोइलकेरा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल

 
Chaibasa : जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरू जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इस घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान संजीव कुमार घायल हो गए हैं. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - BJP">https://lagatar.in/bjp-mp-nishikant-dubey-gets-relief-hc-directs-him-to-file-reply/">BJP

सांसद निशिकांत दुबे को मिली राहत बरकरार, HC ने जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

कोल्हान में नक्‍सली लगातार कर रहे आईईडी विस्फोट, एक महीने में 19 जवान घायल

चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के जंबाईबुरु और तुम्बाहासा जंगल क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ बन चुका है. सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के शीर्ष नेताओं की घेराबंदी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. सर्च अभियान से बौखलाए नक्सली आईईडी ब्लास्ट कर रहे हैं. आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक महीने के दौरान 19 जवान घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-records-summoned-from-lower-court-on-bail-application-of-mla-dhullu/">धनबाद:

विधायक ढुल्लू की जमानत अर्जी पर निचली अदालत से अभिलेख तलब

कोल्हान के जंगलों में छिपा है कुख्यात नक्सली मिहिर बेसरा

जानकारी के मुताबिक, एक करोड़ का इनामी नक्सली मिहिर बेसरा कोल्हान के जंगलों में छिपा है. मिहिर बेसरा के साथ एक हजार नक्सलियों का दस्ता भी है. बताया जाता है कि कुख्यात नक्सली मिहिर बेसरा टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका के जंगलों में छिपा है, और वहीं से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. हालांकि सुरक्षाबलों ने मिहिर बेसरा दस्ते को पांच किमी के दायरे में ही सीमित कर दिया है. ऐसे में नक्सली गुप्त रूप से जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जगह-जगह आईईडी बम प्लांट कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही