Search

 
 
 

BREAKING: रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर आयकर का सर्वे

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने गुरुवार को रामकृपाल कंस्ट्रक्शन ठिकानों पर सर्वे शुरु किया है. आयकर विभाग का यह सर्वे रांची और बेगुसराय स्थित कंपनी के कार्यालय में शुरु किया गया है. सर्वे में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े दूसरे ठेकेदारों को भी शामिल किया गया है.  रामकृपाल कंस्ट्रक्शन का ठेके का कारोबार झारखंड, बिहार समेत देश के कई राज्यों फैला हुआ है.
 

Ranchi: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने गुरुवार को रामकृपाल कंस्ट्रक्शन ठिकानों पर सर्वे शुरु किया है. आयकर विभाग का यह सर्वे रांची और बेगुसराय स्थित कंपनी के कार्यालय में शुरु किया गया है. सर्वे में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े दूसरे ठेकेदारों को भी शामिल किया गया है. 


रामकृपाल कंस्ट्रक्शन का ठेके का कारोबार झारखंड, बिहार समेत देश के कई राज्यों फैला हुआ है. यह कंपनी मूल रुप से सड़क, भवन और पुल बनाने का काम करती है. इसके साथ करीब दर्जन भर से अधिक छोटे ठेकेदार भी काम करते हैं. 


उल्लेखनीय है कि पिछले साल सीबीआई द्वारा भी रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी. इस कंपनी के कर्मचारी को रिश्वत देते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही