Search

 
 
 

BREAKING : जैक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 91.7 फीसदी छात्र सफल

 
Ranchi :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जैक सभागार में रिजल्ट जारी किया है. इस साल परीक्षा में 91.7 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. इस साल परीक्षा में 4 लाख 31 हजार 488 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 3 लाख 95 हजार 755 छात्र सफल हुए हैं. इस बार कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहिबगंज जिला का बेहतर प्रदर्शन रहा है. छात्र जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट">http://jac.jharkhand.gov.in">

jac.jharkhand.gov.in पर या डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
परीक्षा परिणाम फैक्ट फाइल - कुल पास प्रतिशत : 91.71% - प्रथम श्रेणी : 2 लाख 2 हजार 140 छात्र - द्वितीय श्रेणी : 1 लाख 57 हजार 294 छात्र - तृतीय श्रेणी : 17 हजार 521 छात्र
स्टेट टॉपर को तीन लाख प्राइज मनी जैक बोर्ड ने टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. स्टेट टॉपर को तीन लाख रुपये प्राइज मनी दी जायेगी.
नकद पुरस्कार की राशि - प्रथम रैंक(फर्स्ट डिवीजन) : 3 लाख रुपये - द्वितीय रैंक (सेंके्ड डिवीजन ) : 2 लाख रुपये - तृतीय रैंक (थर्ड डिवीजन) : 1 लाख रुपये जिलेवार पास प्रतिशत - कोडरमा: 97.83% - पाकुड़: 96.83% - जामताड़ा: 96% - लातेहार: 96.25% - साहिबगंज : 96.22% पिछले 10 वर्षों का रिजल्ट - 2016: 57.29% - 2017: 57.91% - 2018: 59.48% - 2019: 70.77% - 2020 : 75.01% - 2021: 95.93% - 2022: 95.60% - 2023: 95.38% - 2024: 90.39% - 2025: 91.71% ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक – झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट">http://jac.jharkhand.gov.in">

jac.jharkhand.gov.in पर जाएं. – होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर भरें. – आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं.
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही