Search

 
 
 

ब्रेकिंग : बम विस्फोटों से दहला झरिया, एक दर्जन से अधिक घायल

 
Jharia : झरिया का सिंह नगर भुइयांपट्टी 19 जनवरी की सुबह एक साथ कई बमों के विस्फोट से दहल गया. रघुकुल व सिंह मेंसन समर्थकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक दर्जल से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. करीब एक दर्जन बम फोड़े गए हैं. घटनास्थल पर पहुंची झरिया थाना पुलिस ने चार से पांच जिंदा बम बरामद किए हैं. अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर धनंजय मंडल व रामबाबू धिक्कार के बीच चल रहे पुराने विवाद में यह घटना घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व सिंह नगर भुइयांपट्टी के दर्जनों महिला व पुरूष चंदन सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. इसके बाद से ही वहां तनाव की स्थिति थी. गुरुवार अहले सुबह रामबाबू धिक्कार समर्थक व धनंजय यादव समर्थक आपस मे भिड़ गए. बम और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. मोहल्ले में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही