Search

 
 
 

BREAKING : झारखंड कांग्रेस का राजभवन मार्च, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक

 
Ranchi : मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दें को लेकर कांग्रेस आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी क्रम में झारखंड कांग्रेस ने राजभवन मार्च निकाला. जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव व प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गयी. पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-congresss-raj-bhavan-march-rajesh-thakur-detained-mla-deepika-pandey-singh/">BIG

BREAKING : कांग्रेस का राजभवन मार्च, हिरासत में लिये गये राजेश ठाकुर, विधायक दीपिका पांडे सिंह
इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-last-date-for-enrollment-in-inter-in-co-operative-college-is-august-6-commerce-seats-full/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में इंटर में नामांकन की अंतिम तिथि 6 अगस्त, कॉमर्स की सीटें फुल

पुलिस से उलझे कांग्रेस कार्यकर्ता 

जानकारी के मुताबिक जब कांग्रेस के कार्यकर्ता राजभवन के पास पहुंचे, तो पुलिसबल ने उन्हें रोकने की कोशिश की.   जिसका विरोध करते हुए  कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गये. उसी दौरान  प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई कांग्रेसी सुरक्षा व्यवस्था तोड़ते हुए राजभवन गेट के पास पहुंच गये और गेट के सामने ही धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे.  पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती वहां से उठाया.  पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दीपिका पांडे सिंह सहित आंदोलन कर रहे अधिकांश कार्यकर्ताओं को  हिरासत में ले लिया. 
इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-called-the-modi-government-hitler-said-the-government-lies-that-there-is-no-unemployment-there-is-no-inflation/">राहुल

गांधी ने मोदी सरकार को हिटलर करार दिया, कहा, सरकार झूठ बोलती है कि बेरोजगारी नहीं है, महंगाई नहीं है, भाजपा ने देश बर्बाद कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही