Search

Breaking : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन, सीएम ने शोक जताया

Ranchi :  झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान आज गुरुवार सुबह निधन हो गया. जगरनाथ महतो  डुमरी विधानसभा से विधायक थे. गौरतलब है कि बीते 14 मार्च को मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी.  जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था. शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था. (पढ़ें, भाजपा">https://lagatar.in/bjps-43rd-foundation-day-celebrations-today-nadda-inaugurated-the-program-by-hoisting-the-partys-flag/">भाजपा

का 43 वां स्थापना दिवस समारोह आज, नड्डा ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया)

सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो  के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया. चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

पिछली बार 4 महीने तक चला था इलाज

बता दें कि पिछले साल सितंबर 2022 में भी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी थी. इसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी थी. करीब एक महीने तक रांची में उनका इलाज चला था. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर 19 अक्टूबर 2022 को उन्हें एयर एंबुलेंस कर रांची से चेन्नई ले जाया गया था. चेन्नई में उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 28 अक्टूबर को अस्पताल की तरफ से एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था, जिसमें उनके फेफड़ों में कोई सुधार नहीं दिखा.  तब डॉक्टरों ने लंग्स ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया. 10 नवंबर को जगरनाथ महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया. 11 जनवरी को उन्हें आईसीयू से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था. इसे भी पढ़ें : लाल">https://lagatar.in/stock-market-opens-on-red-mark-sensex-breaks-154-points-nifty-also-slips-larsen-top-gainer/">लाल

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 154 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसली, लार्सन टॉप गेनर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp