Search

Breaking : गिरिडीह में पर्चा बांटने के दौरान जेएलकेएम कार्यकर्ताओं पर हमला, दो घायल

Giridih : गिरिडीह नगर निगम चुनाव से एक दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक स्थित मानसरोवर होटल के पास जेएलकेएम कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ. राज दास और मनीष प्रत्याशी फूल देवी के समर्थन में वोटर पर्चा बांट रहे थे, तभी चार–पांच युवकों ने कथित रूप से मारपीट कर दी.
 
LAGATAR NEWS

जानकारी के मुताबिक हमले में राज दास के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि मनीष भी घायल हुए. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जेएलकेएम के केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही