Search

 
 
 

BREAKING : जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, पढ़िए काउंसिल ने वकीलों को इस बार क्या निर्देश दिए

 
Ranchi : राज्यभर में वकीलों की हड़ताल फिलहाल जारी रहेगी. पिछले 4 दिनों से झारखंड के लगभग 35000 से ज्यादा वकील कार्य बहिष्कार पर हैं. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर सभी जिला अदालतों में वकील कोई न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं. हालांकि झारखंड हाई कोर्ट में कुछ वकील अदालत में उपस्थित हो रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद झारखंड में 6 जनवरी से न्यायिक कार्य ठप पड़े हैं. जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है. मंगलवार की देर शाम काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अगले आदेश तक राज्य के सभी वकील न्यायिक कार्य से खुद को दूर रखेंगे. तय हो जाएगा. 6 जनवरी को काउंसिल ने सबसे पहले 2 दिनों के न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया था, जिसके बाद रविवार को दुबारा हुई बैठक में यह तय किया गया कि कार्य बहिष्कार 10 जनवरी तक जारी रहेगी. मंगलवार को हुई बैठक में काउंस‍िल ने यह तय क‍िया क‍ि वकीलों का कार्य बहिष्‍कार शुक्रवार तक जारी रहेगा. झारखंड स्टेट बार काउंसिल की बैठक में स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण, सदस्य राम सुभग सिंह, सदस्य हेमंत शिकरवार, सदस्य संजय विद्रोही और रिंकू कुमारी भगत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. न्यायिक कार्य बहिष्कार को विस्तार देने के फैसले पर बहुमत के आधार पर निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही