Ranchi : झामुमो के दिग्गज नेता और संथाल के एंग्री ओल्ड मैन माने जाने वाले लोबिन हेंब्रम ने भाजपा का दामन थाम लिया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में लोबिन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा, कोल्हान टाइगर और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन, भाजपा नेत्री सीता सोरेन, प्रदेश अक्ष्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी मौजूद रहे. भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लोबिन ने कहा कि पीएम मोदी और गृग मंत्री पर विश्वास जताते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं. गुरु जी को लेकर कहा कि मैं आज भी उनका भक्त हूं. उन्होंने उंगली पकड़कर मुझे राजनीति सिखाया. लोबिन ने कहा कि गुरु जी के समय जो झारखंड मुक्ति मोर्चा था, वो अब नहीं रहा. यहां वरिष्ठ और पुराने नेताओं का अपमान किया जा रहा है. उस वक्त जो तीर-धनुष में दम था वो आज नहीं है. उन्होंने कहा कि जेएमएम को सजाने और संवारने का काम ईमानदारी से किया है. घुसपैठ मामले में लोबिन ने कहा कि संताल परगना में बांग्लादेशीघुसपैठियों का कब्जा है. घुसपैठिये आदिवासियों की जमीन छीन ले रहे हैं. उन्होंने यह भी कह दिया कि झारखंड में लव जिहाद चल रहा है. यह दुर्गति की तरफ जा रहा है. भाजपा के पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों का मान-सम्मान करती है. राज्य की जनता भी यह समझ रही है. पार्टी के साथ मिलकर आदिवासियों के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे. https://lagatar.in/breaking-lobin-hembram-joined-bjp/untitled-9-43/"
rel="attachment wp-att-942342">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-9-24.jpg"
alt="" width="600" height="400" />https://lagatar.in/breaking-lobin-hembram-joined-bjp/untitled-8-45/"
rel="attachment wp-att-942342">
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment