Search

 
 
 

BREAKING : हार्ट अटैक से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, यूपी में अलर्ट

 
New Delhi : बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का गुरुवार देर रात निधन हो गया. जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मुख्तार अंसारी के निधन की सूचना के बाद डीएम और एसपी भी अस्पताल पहुंच गये. बताया जा रहा है कि बैरेक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे. सूत्रों की मानें तो उन्हें हार्ट अटैक आया था. इससे पहले मंगलवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में उन्हें भर्ती कराया गया था, उन्हें स्टूल सिस्टम की समस्या थी. 14 घंटे ICU में रखकर इलाज किया गया था. गुरुवार को हालत बिगड़ने पर फिर से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई. बता दें,  मुख्तार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसे जेल में धीमा जहर दिया जा रहा है.

यूपी के शहरों और बांदा जेल की बढ़ाई गई सुरक्षा

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के निधन की खबर के बाद यूपी के शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं बांदा जेल की सुरक्षा भी टाइट कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/congress-fields-candidate-in-lohardaga-jmm-on-backfoot-what-will-chamra-do-now/">लोहरदगा

में कांग्रेस ने उतारा प्रत्याशी, बैकफुट पर झामुमो, अब क्या करेंगे चमरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही