Search

 
 
 

BREAKING : महुआ माजी होंगी JMM की राज्यसभा प्रत्याशी, CM हेमंत सोरेन ने की घोषणा

 
Ranchi : तमाम अटकलों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने इस बार पार्टी की महिला नेत्री महुआ माजी को प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में इन बातों पर अब विराम लग गया है कि प्रेशर पॉलिटिक्स के तहत कांग्रेस ने एक सीट के लिए जेएमएम पर दबाव डाला था. साफ है कि इस बार भी जेएमएम ने कांग्रेस पार्टी के मांग को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया है. शनिवार को जेएमएम विधायक दल की बैठक के बाद जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस बात की पुष्टि की थी कि पार्टी हर हाल में अपना उम्मीदवार उतारेगी. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर शाम कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली गये थे. दिल्ली में देर रात उन्होंने कांग्रेस नेता से मुलाकात की. उसके बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि जेएमएम ने राज्यसभा के एक सीट कांग्रेस को देने का फैसला किया है. हालांकि अब जेएमएम के प्रत्याशी दिये जाने के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया है. बता दें कि महुआ माजी 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से रांची से प्रत्याशी थी. उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह को कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसे भी पढ़ें - दीपक">https://lagatar.in/picture-which-deepak-prakash-had-filed-an-fir-as-a-morph-it-turned-out-to-be-original/">दीपक

प्रकाश ने जिस तस्वीर को मॉर्फ बताकर दर्ज कराया था FIR, वह तो निकली ओरिजनल

10 जून को दो सीटों के लिए होना है नामांकन

बता दें कि 81 सदस्यीय विधानसभा में 30 विधायकों वाली जेएमएम ने चुनाव में अपना प्रत्याशी देने का निर्णय लिया था. झारखंड में 10 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होना है. वहीं प्रत्याशी के नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 मई है. इस समय झारखंड विकास मोर्चा से कांग्रेस में गये विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता आय से अधिक संपत्ति मामले में 28 मार्च को तीन वर्ष कैद की सजा पाने के बाद समाप्त हो चुकी है. ऐसे में इस बार मतदान करने योग्य सदस्यों की कुल संख्या 80 है. इसीलिए राज्य की वर्तमान विधानसभा में 26.67 मत पाने वाले उम्मीदवार का राज्यसभा में जाना तय माना जा रहा है.

जानें, राज्यसभा का अंकगणित

फिलहाल विधानसभा में सत्ताधारी जेएमएम के 30 विधायक हैं. वहीं उसकी समर्थक कांग्रेस के कुल 17 विधायक हैं. दूसरी समर्थक पार्टी आरजेडी का एक विधायक है. जबकि मुख्य विपक्षी भाजपा के कुल 26 विधायक हैं. ऐसे में राज्यसभा में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष का ही एक-एक प्रत्याशी चुने जाएंगे. इसे भी पढ़ें - पुनीत">https://lagatar.in/after-taking-land-from-puneet-mutation-happened-in-the-name-of-vishnu-aggarwal-on-the-objection-the-co-said-do-not-call-if-you-feel-wrong-then-go-ahead/">पुनीत

से जमीन लेने के बाद विष्णु अग्रवाल के नाम हुआ म्यूटेशन, आपत्ति पर CO बोले, फोन ना करें, गलत लग रहा तो आगे बढ़िए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही