Search

 
 
 

BREAKING : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 11 जवान शहीद

 
Raipur : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अरेनपुर में बड़ा नक्सली हमला होने की खबर आयी है. प्रारंभिक सूचना है कि हमले में  11 जवान शहीद हो गये हैं. जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ.  इस हमले में 10 जवान और एक गाड़ी का ड्राइवर मारे गये हैं. सूत्रों की मानें तो नक्सलियों ने IED के जरिए घात लगाकर फोर्स को निशाना बनाया.  समाचार लिखे जाने तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़  जारी थी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा  कि नक्‍सलियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जायेगा नक्‍सलवाद को जड़ से खत्‍म किया जायेगा. हमले की खबर पाकर  गृह मंत्री  अमित शाह ने भूपेश बघेल से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया

पूर्व सीएम रमन सिंह ने बघेल पर निशाना साधा

दंतेवाड़ा के अरेनपुर में नक्सली हमले को लेकर राज्य के पूर्व सीएम व भाजपा नेता रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर हल्ला  बोला.  कहा कि यह कायराना हमला है.   लेकिन हर हमले के बाद भूपेश बघेल यही कहते हैं, लेकिन इसके बाद भी बड़ा हमला हो जाता है. रमन सिंह  ने आरोप लगाया कि  नक्सलवाद के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. कहा कि व्यापक सर्च अभियान  लगातार चलाया जाना चाहिए.  ऐसे हमलों में जवानों के साथ-साथ आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं.  जब तक राज्यों के साथ समन्वय बनाकर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन नहीं चलेगो, , तब तक  समस्या बनी रहेगी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही