Shailesh Singh Kiriburu : भाकपा माओवादियों ने सारंडा जंगल के सुदूरवर्ती गांवों के मतदाताओं को बूथ स्थल पर जाने से रोकने के लिए रात से ही प्रयास तेज कर दिया है. इसी क्रम में नक्सलियों ने 13 मई की अहले सुबह सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना व दीघा पंचायत अंतर्गत हतनाबुरु-मारंगपोंगा के बीच मुख्य ग्रामीण सड़क पर दो जगह पेड़ काटकर गिरा दिया है. इतना ही नहीं नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार से संबंधित बैनर भी लगाया है. पेड़ गिरने से उक्त मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है. साथ ही ग्रामीणों में भय का भी माहौल है.
BREAKING : सारंडा में माओवादियों ने सड़क पर पेड़ गिराकर वोटरों को रोकने का किया प्रयास, वोट बहिष्कार का बैनर भी लगाया
Last Updated: May 13, 2024 12:00 AM (IST)