Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : चंदवा में रेलवे साइट पर माओवादियों की फायरिंग, तीन ठेका कर्मियों को लगी गोली

  • बरवाडीह- बरकाकाना रेलखंड पर केईसी कंपनी की साइट पर हुई गोलीबारी
Chandwa : लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन में शुक्रवार दोपहर बाद माओवादियों ने रेलवे प्रोजेक्ट साइट पर जमकर गोलीबारी की. मालन केंदुआ टांड़ जगह में हुई इस गोलीबारी में रेलवे में कार्यरत 3 ठेका कर्मियों को  गोली लगी है. गोली लगने से तीनों बुरी तरह घायल हो गये. बताया जा रहा है भाकपा माओवादी के दस्ते  ने इस घटना को अंजाम दिया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/111-11.jpg"

alt="" width="1280" height="576" />

10 की संख्या में आये थे माओवादी

नक्सलियों की ओर से की गयी फायरिंग में बिहार के औरंगाबाद के मूल निवासी शिव कुमार यादव (उम्र 23 वर्ष) के सीने में दो गोली लगी है. विशेश्वर यादव (उम्र 23 साल) के पैर में गोली लगी है. वहीं विकास यादव (उम्र 23 साल) को भी गोली लगी है. विशेश्वर यादव और विकास यादव ग्राम सिरम बालूमाथ के रहने वाले हैं. बताया गया कि 10 की संख्या में आये माओवादियों ने रेलवे साइट पर अंधाधुंध फायरिंग कर वहां दहशत फैलायी.
इसे भी पढ़ें – टी-20">https://lagatar.in/t20-world-cup-zimbabwe-reached-super-12-beat-scotland-by-5-wickets/">टी-20

वर्ल्ड कप : जिम्बाब्बे पहुंचा सुपर 12 में, स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया

इंजीनियर शिवकुमार यादव के सीने में दो गोली लगी, हालत गंभीर

घटना को लेकर मिली सूचना के अनुसार, चंदवा थाना क्षेत्र की माल्हन पंचायत स्थित केंदुआ टांड़ में बरवाडीह- बरकाकाना रेलखंड पर केईसी कंपनी का काम चल रहा था. कंपनी के आठ- दस लोग काम में लगे हुए थे. इसी बीच 10-11 की संख्या में हथियारबंद लोग पहुंचे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे. वहां कार्यरत इंजीनियर शिवकुमार यादव के सीने में दो गोली लगी. बालूमाथ के सीरम निवासी विशेश्वर यादव व विकास यादव के पैर में गोली लगी. बताया गया है कि गोली तीनों के शरीर में अटकी हई है. शिवकुमार यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है. [caption id="attachment_451554" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/7761-1.jpg"

alt="" width="1600" height="902" /> चंदवा अस्पताल में गोलीबारी में घायल कर्मी [/caption]

तीनों घायल कर्मी रिम्स भेजे गये

घायलों को आनन-फानन में कंपनी के लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया, जहां डॉ नंद कुमार पांडेय द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

पहले भी हमला कर वाहनों को नुकसान पहुंचाया था

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी उक्त कंपनी के कार्यस्थल पर उग्रवादियों ने हमला कर कंपनी के वाहनों को नुकसान पहुंचाया था. कयास लगाया जा रहा है कि उन्हीं उग्रवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि इस घटना में किसका हाथ है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही