Search

 
 
 

BREAKING : लगेज के साथ सीएम आवास पहुंचे विधायक, छत्तीसगढ़ ले जाने की चर्चा जोरों पर!

 
Ranchi : खनन पट्टा लीज मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यपाल को रिपोर्ट भेज दी है. बताया जा रहा है कि रिपोर्ट गुरुवार को ही भेजी गयी है. जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता चली जायेगी, लेकिन हेमंत सोरेन की सदस्यता जाएगी या नहीं, यह अब राज्यपाल की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद ही पता चल पायेगा. इसी बीच यूपीए के बैठकों का दौर जारी है. आज भी सीएम आवास में यूपीए विधायकों की बैठक हो रही है.

विधायक सूटकेस के साथ पहुंचे है

बैठक में यूपीए के विधायक पहुंच रहे है. सूत्रों के मुताबिक यूपीए विधायकों को जल्द ही छत्तीसगढ़ शिफ्ट किया जा सकता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा कि क्यों कि मुख्यमंत्री आवास में पहुंचे विधायक अपने साथ लगेज लेकर आये है. सभी के गाड़ी के अंदर सूटकेस (लगेज) भी देखा जा रहा है. जितने भी विधायक पहुंच रहे हैं सभी की गाड़ी के अंदर कमोबेश एक एक सूटकेस दिख रहा है. माना जा रहा है विधायक सूटकेस में जरूरी सामानों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही