Search

 
 
 

BREAKING : मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

 
New Delhi : अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं आ पाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कि मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद हालांकि न ही अभी सरकार की ओर से कोई बयान सामने आया है और न ही नकवी की ओर से कोई बयान जारी किया गया है.

पार्टी में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है. हालांकि न ही अभी सरकार की ओर से कोई बयान सामने आया है और न ही नकवी की ओर से कोई बयान जारी किया गया है. नकवी राज्यसभा से सांसद का पद संभाल रहे थे. उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. भाजपा ने उन्हें इस बार राज्यसभा भी नहीं भेजा है. नकवी ने इस्तीफा देने से पहले दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुकालात की थी. मुलाकात के बाद नकवी ने औपचारिक रूप से मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है.

राज्यसभा कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा

मालूम हो कि कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कैबिनेट से इस्तीफा तय माना जा रहा था. नकवी का बतौर राज्यसभा कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा है. दरअसल, कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नकवी की तारीफ की थी. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में पीएम ने कहा कि नकवी ने देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है. पीएम का यह बयान नकवी की राज्यसभा सांसद के रूप में विदाई के तौर पर देखा जा रहा है.

राज्यसभा चुनाव में मौका नहीं मिला

दरअसल, हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान नकवी को राज्यसभा जाने के लिए दोबारा मौका नहीं दिया गया. कैबिनेट की बैठक से ये संकेत दिया गया था कि उनकी मंत्री के रूप में यह अंतिम बैठक है. नकवी भाजपा के कोटे से झारखंड से राज्यसभा सांसद रहे हैं. नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-dc-directed-to-make-amrit-sarovar-survey-of-consumption-of-vegetables/">रांची:

DC ने अमृत सरोवर बनाने का दिया निर्देश, सब्जियों की खपत का सर्वे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही