Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : मुलायम सिंह यादव का निधन, सोमवार सुबह 8:16 बजे ली अंतिम सांस

New Delhi : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया हैं. उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार की सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली.  मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  2 अक्टूबर को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थी. जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था.  निधन की जानकारी समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर दी है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे.

1967 में वो पहली बार बने थे विधायक 

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था. 1967 में वो पहली बार यूपी के जसवंत नगर से विधायक बने थे. जिसके बाद उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मुलायम सिंह यादव आठ बार विधायक रहे थे. वहीं सात बार निर्वाचित होकर लोकसभा सांसद बने. इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/up-heavy-rain-wreaks-havoc-34-people-died-in-24-hours-schools-closed-in-many-districts/">यूपी

: भारी बारिश का कहर, 24 घंटे में 34 लोगों की मौत, कई जिलों में स्कूल बंद

1989 में पहली बार बने थे यूपी के सीएम 

मुलायम  सिंह यादव 1977 में वह पहली बार जनता पार्टी से यूपी के मंत्री बने थे.  जबकि 1989 में वह पहली बार यूपी के सीएम बने. इसके बाद 1993 और  2003 में फिर से सीएम पद पर काबिज हुए. मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी और 1993 में बसपा के साथ मिलकर सरकार बनायी थी. बेटे अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद वह इसके संरक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे. मुलायम सिंह यादव फिलहाल लोकसभा में मैनपुरी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. इसे भी पढ़ें - लेखा-जोखा:">https://lagatar.in/account-jmm-congress-leaders-were-vocal-on-bjps-allegations/">लेखा-जोखा:

भाजपा के आरोपों पर झामुमो-कांग्रेस के नेता रहे मुखर [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही