Search

 
 
 

BREAKING NEWS : टाटा स्‍टील में 20 प्रतिशत हुआ बोनस, 20 हजार रुपया कैश गिफ्ट

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचने के बाद शुक्रवार को बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हो गया है. अधिकतम 20 प्रतिशत बोनस हुआ है. इसके अलावा 20000 रुपये गुडविल गिफ्ट मिलेगा. टाटा स्टील के एमडी बोनस समझौते को फाइनल करने के लिए यहां पहुंचे थे.

कल तय हो गया था बोनस का प्रारूप

टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच गुरुवार को भी बोनस वार्ता हुई. इस वार्ता में बोनस को लेकर ठोस फैसला हो गया. बोनस के प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया गया है. शुक्रवार को दोपहर 11:00 बजे टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन बोनस ने प्रारूप पर अपना हस्ताक्षर किया. बोनस का कोई नया फार्मूला तय नहीं हुआ है. इस बार फार्मूले पर नहीं बल्कि अमाउंट पर हुआ है. गौरतलब है कि टाटा स्टील के कर्मचारी बेसब्री से बोनस का इंतजार कर रहे थे. टाटा वर्कर्स यूनियन ने 33011 करोड़ रुपए के मुनाफे को आधार बनाते हुए कर्मचारियों को अतिरिक्त राशि देने की मांग उठाई थी. कर्मचारियों को इस बार बोनस के साथ ही 20 हजार रुपए का महंगा गिफ्ट कैश भी है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही