Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING NEWS : बच्चू यादव 6 दिनों की ईडी रिमांड पर, कोर्ट ने दी पूछताछ की इजाजत

Ranchi : मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी रहे बच्चू यादव को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया. कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी  की टीम बच्चू यादव को लेकर कोर्ट पहुंची. ईडी ने कोर्ट से बच्चू यादव को 10 दिन की रिमांड पर दिये जाने के लिए आवेदन दिया. उसके आवेदन को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने ईडी  को 6 दिन की रिमांड पर देने की मंजूरी दी. ईडी अब बच्चू यादव से पूछताछ करेगी. बच्चू यादव से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें-CWG:">https://lagatar.in/cwg-sudhir-won-indias-sixth-gold-excelled-in-para-powerlifting/">CWG:

सुधीर ने भारत की झोली में डाला छठा गोल्ड, पैरा पावरलिफ्टिंग में किया कमाल

वर्धमान कंपाउंड से ईडी ने गिरफ्तार किया था   

उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम अवैध खनन, टेंडर मैनेज कर कमाई करने और मनी लॉड्रिंग मामले की जांच कर रही है. इसी क्रम में गुरुवार की रात ईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित वर्धमान कंपाउंड से पंकज मिश्रा के करीबी रहे बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था. बच्चू यादव से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है.

ईडी ने कई बार समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था

बच्चू यादव को ईडी ने कई बार समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वह ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुआ. जिसके बाद बच्चू यादव को ईडी  ने गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने साहिबगंज में बीते 26 जुलाई को दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त कर लिया था. इसके साथ ही ईडी ने साहिबगंज पुलिस को दोनों का पता लगाने को कहा था. बच्चू यादव का जहाज शुक्रवार बाजार घाट पर लंगर पर खड़ा था, जिसे ईडी ने अटैच कर लिया है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-became-a-criminal-created-property-worth-crores-ed-arrested-tuntun-yadav/">बिहार

: अपराधी बन करोड़ों की संपत्ति बनायी, ईडी ने टुनटुन यादव को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही