Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING NEWS : धनबाद : पाथरडीह में कोयला व्यवसायी व ट्रांसपोर्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या

Jharia : झरिया के पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला साउथ कॉलोनी में बुधवार 14 जून की सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने कोयला व्यवसायी व ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार प्रवीण राय चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे. तभी ग्लैमर बाइक से आये दो अज्ञात अपराधियों ने उनके कार्यालय के सामने बाइक रोक कर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे. इस दौरान एक दुकानदार राज किशोर सिंह को भी गोली लगी. [caption id="attachment_668216" align="alignnone" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/PRAVEEN-RAI-169x300.jpg"

alt="" width="169" height="300" /> कोयला व्यवसायी प्रवीण राय की फ़ाइल फ़ोटो[/caption] जिसके बाद अपराधियों ने प्रवीण राय के कार्यालय में घुस कर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग करते हुए फरार हो गए. तत्काल स्थनीय लोगो ने लहूलुहान प्रवीण राय को चासनाला स्वस्थ केंद्र पहुंचाया, जंहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चासनाला स्वस्थ केंद्र में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा है. घटना से आक्रोशित लोगों ने झरिया सिंदरी चासनाला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. पाथरडीह पुलिस, सुदामडीह पुलिस, भौरा पुलिस समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cleaning-of-gt-road-started-in-govindpur-market-area/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में जीटी रोड की सफाई शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही