Search

 
 
 

BREAKING NEWS : कोर्ट फीस में वृद्धि के खिलाफ न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे झारखंड के वकील, जानिए काउंसिल का निर्देश

 
Ranchi (Vinit Upadhyay) : झारखंड में हुई कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के निर्णय का विरोध राज्य भर के अधिवक्ता करेंगे. इसको लेकर झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने राज्य के सभी जिला बार एसोसिएशन को लिखित निर्देश जारी किया है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने राज्य के सभी वकीलों को यह निर्देश दिया है कि वे 25 जुलाई को खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखेंगे और दाहिने हाथ पर काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जाहिर करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/dd1.jpg"

alt="" width="720" height="1025" />

कोर्ट फीस बढ़ाए जाने का विरोध सड़कों पर करने का निर्णय

इससे पहले रांची जिला बार एसोसिएशन ने भी झारखंड में कोर्ट फीस बढ़ाए जाने का विरोध सड़कों पर करने का निर्णय लिया है. राज्य के अलग अलग जिला बार संघ इस मुद्दे पर बैठक कर चुके हैं. इस बीच रांची जिला बार एसोसिएशन ने यह घोषणा की है कि सिविल कोर्ट के वकील कोर्ट फीस में हुए इजाफ़े का विरोध सड़क पर उतर कर करेंगे. RDBA  ने पत्र जारी कर यह सूचना साझा की है कि 25 जुलाई को सिविल कोर्ट से लेकर एल्बर्ट एक्का चौक तक तक पैदल मार्च कर अपना आक्रोश जाहिर करेंगे. यह पैदल मार्च शांतिपूर्ण होगा.

स्टेट बार काउंसिल ने कड़ा विरोध जताया था

बता दें कि इससे पहले कोर्ट फीस में की गई बढ़ोतरी का स्टेट बार काउंसिल ने कड़ा विरोध जताया था. काउंसिल ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर फीस बढ़ोतरी के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. काउंसिल ने अपने पत्र में कहा है कि हमें यह याद रखना होगा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि अंतिम व्यक्ति को सुलभ न्याय मिल सके और न्याय लेने में उसके अंदर किसी तरह की हीन भावना न आये कि कानून और न्याय उसकी पहुंच के बाहर है. इसके साथ ही काउंसिल ने मुख्य सचिव को कहा है कि फीस बढ़ोतरी पर सरकार पुनर्विचार नहीं करती है, तो राज्य भर के अधिवक्ता आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे. इसे भी पढ़ें – सीबीएसई">https://lagatar.in/cbse-12th-kendriya-vidyalaya-one-result-100/">सीबीएसई

12 वीं में केंद्रीय विद्यालय वन का रिजल्ट सौ प्रतिशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही