Search

 
 
 

BREAKING : नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से फोन में की बात – सूत्र

 
Patna :  बिहार की सियासत करवट लेती दिख रही है. जदयू और बीजेपी की गठबंधन सरकार गिरने की चर्चा हो रही है. इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की है. यह बातचीत फोन पर हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी लंबी बात हुई है. हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि दोनों के बीच किस मुद्दे को लेकर बात हुई. वहीं बिहार कांग्रेस कुछ भी बोलने से बचती हुई दिख रही है. पढ़ें - इस">https://lagatar.in/banks-will-remain-closed-for-6-days-this-week-see-the-holiday-list-before-going-to-the-branch-otherwise-there-will-be-trouble/">इस

सप्ताह 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जाने से पहले देखें हॉलिडे लिस्ट, वरना होगी परेशानी
इसे भी पढ़ें - जेडीयू">https://lagatar.in/jdu-can-break-alliance-with-bjp-nitish-kumar-preparing-to-form-government-with-rjd-congress/">जेडीयू

तोड़ सकता है BJP से गठबंधन! आरजेडी, कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी में नीतीश कुमार

मंगलवार को आरजेडी और जदयू की बैठक 

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 9 बजे आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक होगी. बैठक राबड़ी आवास में होगी. वहीं 11 बजे जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक 11 अगस्त से पहले बिहार में बीजेपी और जदयू की गठबंधन सरकार गिर जायेगी. जिसके बाद आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट के साथ मिलकर नीतीश कुमार सरकार बनायेंगे.सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गयी है कि नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी का दामन छोड़ राजद के साथ सरकार बनाने की तैयारी कर रहे है. जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार ही रहेंगे. लेकिन इस बार उपमुख्यमंत्री कोई नहीं होगा. तेजस्वी यादव को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी. इसे भी पढ़ें - श्रीलंका">https://lagatar.in/bangladesh-on-the-way-to-sri-lanka-petrol-price-doubled-people-on-the-road/">श्रीलंका

की राह पर बांग्लादेश! पेट्रोल की कीमत दोगुनी, सड़क पर उतरे लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही