Search

 
 
 

BREAKING : नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री

 
Patna : बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गयी है. नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली हैं. वहीं तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया. बता दें कि नीतीश कुमार 8वीं बार सीएम पद और तेजस्वी यादव दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पटना के राजभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोनों नेताओं ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. जिसके बाद  वहां मौजूद लोगों ने दोनों नेताओं को बधाई दी. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/adityapur-formed-in-bihar-now-adityapur-municipal-corporation-will-be-formed-in-2023-and-in-2024-the-government-of-mahagathbandhan-will-be-formed-at-the-center-purendra/">बिहार

में बन गई, अब 2023 में आदित्यपुर नगर निगम और 2024 में केंद्र में बनेगी महागठबंधन की सरकार- पुरेंद्र

राबड़ी देवी भी कार्यक्रम में मौजूद रही 

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, आरजेडी तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भी मौजूद रही. शपथ ग्रहण से पहले तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के बगल में बैठे दिखे. समारोह में पहुंचे तेजप्रताप यादव भी काफी खुश नजर आये.वहीं जेडीयू की ओर से  ललन सिंह, बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा जैसे बड़े नेता भी मौजूद रहें. इसे भी पढ़ें -जेल">https://lagatar.in/partha-chatterjee-became-religious-after-going-to-jail-sri-sri-ramakrishna-is-studying-there-is-a-desire-to-write-experiences-of-jail/">जेल

जाने के बाद धार्मिक हो गये पार्थ चटर्जी, श्रीश्री रामकृष्ण कथामृत पढ़ रहे हैं, जेल के अनुभव लिखने की इच्छा है

2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था

शपथ ग्रहण करने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था. लेकिन मुझे दवाब के कारण मुख्यमंत्री बनना पड़ा. आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई. बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे. हमारे पार्टी के लोगों के कहने पर हम अलग हुए हैं.  बीजेपी के साथ जाकर नुकसान हुआ. पुरानी जगह पर वापस आकर हम खुश हैं. उन्होंने कहा कि अटलजी के प्रेम को भूल नहीं सकता हूं.   इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/54-ips-less-than-the-sanctioned-post-in-jharkhand-19-have-the-charge-of-additional-department-apart-from-their-work/">झारखंड

में स्वीकृत पद से 54 IPS कम, 19 के पास अपने काम के अलावा अतिरिक्त विभाग का प्रभार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही