Search

 
 
 

BREAKING: नगर निगम और निकाय चुनाव कराने के मामले में हाईकोर्ट से पक्षकारों को नोटिस

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सिंगल बेंच के राज्य सरकार को तीन हफ्ते में निकाय चुनाव की घोषणा करने का आदेश पर सुनवाई की. सुनवाई में कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया है. मंगलवार को इस आदेश के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा दायर LPA (लेटेस्ट पेटेंट अपील) पर सुनवाई हुई. दरअसल राज्य में नगर निगम और निकायों का चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो व अन्य ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने इस मामले में 4 जनवरी को आदेश पारित किया था. मंगलवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की. राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-arvind-kejriwal-disappointed-by-delhi-high-court-petition-rejected/">दिल्ली

शराब घोटाला : दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिली निराशा, याचिका खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही