Search

 
 
 

BREAKING : 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन

 
Ranchi : झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. यह 11वीं जेपीएससी होगी. जेपीएससी ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में बताया है कि अलग-अलग कुल 342 पदों पर बहाली होगी. इसके लिए 1 से 29 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है. आवेदन ऑनलाइन होगा. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 17 मार्च को पीटी परीक्षा ली जाएगी, वहीं मई के दूसरे सप्ताह में मुख्य परीक्षा होगी. मेंस के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा.

जानिए किन पदों पर कितनी है रिक्तियां

डिप्टी कलेक्टर - 207 डीएसपी - 35 राज्य इनकम टैक्स ऑफिसर - 56 जेल सुपरीटेंडेंट - 2 झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) - 10 जिला कमांडेंट- 1 असिस्टेंट रजिस्टार - 8 लेवर कमिशनर - 14 प्रोबेशन ऑफिसर- 6 उत्पाद निरीक्षक - 3

जानिए क्या है योग्यता

योग्यता - स्नातक किसी भी विषय में आयु सीमा - 21 वर्ष से 35 वर्ष अति पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग - 37 वर्ष. महिला, एसटी, एससी (पुरुष व महिला)- 40 वर्ष. फीस : जेनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए 100 रुपये. वहीं एससी व एसटी के लिए 50 रुपए निर्धारित की गई है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/9-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/coal-linkage-money-laundering-case-izhaars-remand-completed-court-sent-him-to-judicial-custody/">कोल

लिंकेज मनी लॉन्ड्रिंग मामला : इजहार की रिमांड पूरी, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही