गाड़ी से उतरते ही ASI ने मारी गोली
दरअसल मंत्री नब दास झारसुगुड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. मंत्री जब रास्ते में अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने अपनी रिवॉल्वर से उन पर फायरिंग कर दी. ये पूरी घटना झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हुई. आरोपी पुलिसकर्मी गोपाल दास गांधी चौक पुलिस चौकी में तैनात था. उसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. चश्मदीदों की मानें तो जैसे ही मंत्री अपनी कार से बाहर निकले, उन्हें टारगेट कर आरोपी पुलिसकर्मी ने 4 से 5 राउंड फायरिंंग की. घटना के बाद आरोपी एएसआई को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-health-minister-naba-das-shot-dead-by-asi-condition-critical-admitted/">ओडिशाके स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती [wpse_comments_template]

Leave a Comment