माह से विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में भरोसा कायम, मई में अबतक 30,945 करोड़ डाले)
मुठभेड़ में बचकर भाग निकलता था दिनेश गोप
पिछले एक साल में झारखंड पुलिस की पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ आधा दर्जन से अधिक मुठभेड़ हुई. लेकिन हर मुठभेड़ में दिनेश गोप बचकर भाग निकलता था. बता दें कि रांची से 35 किमी दूर खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में लाप्पा मोहराटोली गांव है. वैसे तो यह गांव झारखंड के आम गांवों की तरह ही है. पर इसमें लाप्पा मोहराटोली का मोस्ट वांटेड पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का गांव है. दर्जनों लोगों की हत्या का आरोपी दिनेश गोप लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. जिसे झारखंड और बिहार पुलिस के अलावा एनआईए भी खोज रही थी. पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के कई बड़े उग्रवादी पकड़े गये या फिर मारे गये. लेकिन दिनेश गोप को पकड़ना या फिर मार गिराना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था.
इसे भी पढ़ें : जब">https://lagatar.in/when-us-president-joe-biden-said-to-pm-modi-i-should-take-your-autograph/">जब
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी से कहा, मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए…
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी से कहा, मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए…
लंबे समय से एनआईए को दिनेश गोप की थी तलाश
एनआईए को पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के प्रमुख की आरसी 02/2018 मामले में तलाश है. गौरतलब है कि नोटबंदी के ठीक बाद दिनेश गोप ने लेवी के 25.38 लाख रुपये एसबीआई रांची के बेड़ो शाखा में एक पेट्रोल पंप संचालक के जरिए जमा करवाने की कोशिश की थी. रांची पुलिस ने 10 नवंबर 2016 को पेट्रोल पंप संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में एनआईए ने 19 जनवरी 2018 को केस टेकओवर किया था. एनआईए ने शुरुआत में छापेमारी कर दिनेश गोप के सहयोगी सुमंत कुमार समेत अन्य के ठिकानों से 90 लाख नकदी और निवेश संबंधी कागजात बरामद किये थे. एनआईए ने जांच के क्रम में दिनेश गोप की दो पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी को भी गिरफ्तार किया था. 2 मार्च 2020 को एनआईए ने दिनेश गोप के खास सहयोगी जयप्रकाश सिंह भुईंया और अमित देशवाल को गिरफ्तार किया था. पीएलएफआई के पैसों को कंपनियों में निवेश के मामले में गुजरात के एक व्यवसायी को भी एनआईए ने गिरफ्तार किया था. लेकिन दिनेश गोप अबतक पकड़ से दूर है. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/market-capitalization-of-6-companies-in-top-10-sensex-decreased-by-70487-crores/">सेंसेक्स
की टॉप 10 में 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा, रिलायंस सर्वाधिक घाटे में, इंफोसिस को हुआ फायदा
की टॉप 10 में 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा, रिलायंस सर्वाधिक घाटे में, इंफोसिस को हुआ फायदा
[wpse_comments_template]

Leave a Comment