Ranchi : लैंड स्कैम केस के आरोपी व झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट 13 मई को फैसला सुनायेगा. कोर्ट हेमंत सोरेन को जमानत देता है या फिर उनकी याचिका खारिज करता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा. इससे पहले 4 मई को सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन और ED की ओर से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक हुई बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. बहस के दौरान एक तरफ बचाव पक्ष यानी हेमंत सोरेन की ओर से उन्हें जमानत देने के लिए दलीलें पेश की गयी. वहीं दूसरी तरफ ED की ओर से उनकी दलीलों का पुरजोर विरोध किया गया था.
हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर PMLA कोर्ट 13 मई को सुनायेगा फैसला
Last Updated: May 10, 2024 12:00 AM (IST)