Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING: पलामू के बिसराव जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

Palamu : जिला के मनातू थाना क्षेत्र के मिटार पीकेट के पास निकट बिसराव जंगल में नक्सली मुठभेड़ हुई है. ये मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे सीआरपीएफ और टीपीसी नक्सलियों के बीच हुई है. इस मुठभेड़ में नक्सलियों की ओर से लगभग 70 राउंड फायरिंग की गयी. वहीं इसके जवाब में पुलिस की ओर से लगभग 80 राउंड फायरिंग की गयी. फायरिंग के बीच में ही खुद को कमजोर पाता देख नक्सली मौके भाग गये. इसके बाद मौके पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. जिसमें मौके से पुलिस ने एक गन, पिठ्ठू, नक्सली साहित्य, खाने-पीने के बर्तन, दरी के अलावा अन्य सामान बरामद किया है. वहीं खबर है कि  मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी शशिकांत बाल-बाल बच गया है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस क्षेत्र में नाकेबंदी कर चुकी है. साथ ही सर्च अभियान जारी है. सूत्रों के मुताबिक मठभेड़ में कुछ नक्सलों के घायल होने की भी सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी फिलहाल नहीं हुई है. सर्च अभियान के बाद ही पुलिस खुलासा करेगी. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-kuldeep-ganjhu-a-member-of-naxalite-misir-besra-squad-with-a-prize-of-one-crore/">एक

करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ता के सदस्य कुलदीप गंझू से एनआइए कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही