Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : प्रियंका की गिरफ्तारी का विरोध, राजेश ठाकुर के नेतृत्व में मंत्री बादल और बन्ना गुप्ता के साथ सैकड़ों कांग्रेसी आज जाएंगे यूपी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध पर पूरे देश में कांग्रेसी नेताओं में उबाल है. इसी कड़ी में जानकारी मिल रही है कि बुधवार शाम 4 बजे झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के लिए कूच करेंगे. कैबिनेट मंत्री बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता भी कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश जाएंगे. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है.

प्रियंका की गिरफ्तारी का विरोध

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई. इससे उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस के नेता लखीमपुर खीरी हिंसा पर भाजपा और योगी आदित्यनाथ सरकार को पूरी तरह से घेरने के मूड में है. हिंसा के अलावा कांग्रेसियों में नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि जब पीड़ित परिवार से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिलने जा रही थी, तब न केवल कांग्रेस महासचिव के साथ धक्का-मुक्की की गई, बल्कि उन्हें गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें-टाटा,">https://lagatar.in/along-with-tata-adani-and-ambani-investors-also-bat-bat-earned-5-lakh-crores-in-two-days/">टाटा,

अडानी और अंबानी के साथ निवेशकों की भी बल्ले-बल्ले, दो दिन में कमाये 5 लाख करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही