Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : CM के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू से तीसरे दिन भी पूछताछ के बाद ईडी ने दी घर जाने की इजाजत

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को पूछताछ के बाद तीसरे दिन भी ईडी ने घर जाने की इजाजत दे दी. शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन ईडी ने पिंटू से लंबी पूछताछ की. बता दें कि सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद से ईडी पिछले दो दिनों में भी लगभग 18 घंटे पूछताछ कर चुकी है. ईडी पिंटू से टेंडर घोटाला,अवैध खनन से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/pintu-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पिछले दो दिनों में 18 घंटे की थी पूछताछ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से ईडी की टीम लगातार तीन दिनों से पूछताछ कर रही है. पिछले दो दिन में भी ईडी की टीम टेंडर घोटाला, अवैध खनन मामले में अभिषेक प्रसाद से लगभग 18 घंटे पूछताछ कर चुकी है. बुधवार को अभिषेक प्रसाद से ईडी ने नौ घंटे तक पूछताछ की थी. पिछले दो दिनों में ईडी ने पूछताछ के बाद अभिषेक प्रसाद को घर जाने की इजाजत दे दी थी. इसे भी पढ़ें- सीएजी">https://lagatar.in/sanjay-seth-meets-union-health-minister-demands-cip-redevelopment/">सीएजी

रिपोर्ट: 88047 करोड़ के 34017 उपयोगिता प्रमाण पत्र विभागों के पास बकाया

अभिषेक के नाम पर एक दर्जन कंपनियां निबंधित

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक प्रसाद के नाम पर तकरीबन एक दर्जन कंपनियां निबंधित हैं. इन कंपनियों में अधिकांश अब स्ट्राइक ऑफ की प्रक्रिया में हैं. इस स्थिति में ईडी की टीम इन कंपनियों और उसमें निवेश की पहलुओं पर उनसे पूछताछ कर रही है. ईडी ने उनसे परिवारों के सदस्यों के अलावा उनके आय की जानकारी ली. साथ ही उनकी आय के विभिन्न स्रोतों के बारे में भी सवाल पूछे.

मांगी थी 15 दिनों की मोहलत

ईडी ने अभिषेक प्रसाद को एक अगस्त को ही पूछताछ के लिए समन जारी किया था. तब उन्होंने 15 दिनों की मोहलत मांगी थी. ईडी की ओर से समय देने से इनकार करने के बाद वह बुधवार को पूछताछ के लिए हाजिर हुए थे. उनके साथ उनके वकील भी ईडी कार्यालय पहुंचे थे. हालांकि वकील को पूछताछ के दौरान मौजूद रहने की अनुमति नहीं मिली थी. ईडी ने बीते 26 जुलाई को ही सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को समन भेजा था. इसे भी पढ़ें- सीएजी">https://lagatar.in/cag-report-34017-utility-certificates-of-88047-crores-outstanding-with-departments/">सीएजी

रिपोर्ट: 88047 करोड़ के 34017 उपयोगिता प्रमाण पत्र विभागों के पास बकाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही