Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी ने सशरीर हाजिर होने के आदेश को HC में दी चुनौती

Ranchi : रांची के MP-MLA कोर्ट द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को सशरीर उपस्थिति से छूट देने की याचिका खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती दी गई है. राहुल गांधी ने रांची सिविल कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. राहुल गांधी ने अपनी ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और दीपांकर राय को वकील नियुक्त किया है. बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद की सदस्यता गंवा चुके नेता राहुल गांधी द्वारा दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की अर्जी को रांची की निचली अदालत ने खारिज कर दिया था. रांची के रहने वाले प्रदीप मोदी नाम के व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ मोदी उपनाम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि का केस किया था. जिसपर रांची एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है. राहुल गांधी ने CRPC(कोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर) की धारा 205 के तहत सशरीर पेशी से छूट मांगी थी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-chief-minister-hemant-soren-handed-over-appointment-letters-to-3469-teachers/">रांची

: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार का है मामला

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान रांची के मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस की सभा में नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी, ललित मोदी का नाम लेने के साथ कहा था, जिनके नाम के आगे मोदी है, वह सभी चोर हैं. इस कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायत वाद दर्ज कराया है. शिकायतवाद संख्या (1993/19) में कहा गया है कि सारे मोदी को चोर कहना निंदनीय, कष्टकारी व दिल को ठेस पहुंचाने वाला है. शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ 20 करोड़ रुपये के मानहानि का भी मामला दर्ज कराया है. इस मामले में निचली अदालत में 26 मई को सुनवाई है. इसे भी पढ़ें - रिजिजू">https://lagatar.in/rijiju-takes-charge-of-earth-sciences-ministry-says-not-removed-from-law-ministry-due-to-mistake/">रिजिजू

ने भू-विज्ञान मंत्रालय का पदभार संभाला, कहा, गलती के कारण कानून मंत्रालय से नहीं हटाया गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही