Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार की सुबह रांची में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने गिरफ्तार हुए इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ कैश बरामद किये हैं. गौरतलब है कि ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था.
Breaking : ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर से 25 करोड़ कैश बरामद
Last Updated: May 06, 2024 12:00 AM (IST)