Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : रूपेश पांडेय हत्याकांड : हाईकोर्ट ने CBI को सौंपा जांच का जिम्मा, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई थी हत्या

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में हजारीबाग बरही के दिवंगत रूपेश पांडेय की मां उर्मिला पांडेय द्वारा दाखिल क्रिमिनल रिट पर सुनवाई हुई. सुनवाई को दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि रूपेश पांडेय हत्याकांड की जांच CBI करेगी. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस एस के द्विवेदी की अदालत ने यह आदेश दिया है. मामले से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है. मृतक रूपेश की मां ने हाईकोर्ट में रिट याचिका की है. उर्मिला पांडेय ने पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर CBI जांच की मांग की थी. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.  पढ़ें - लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-naxalites-are-being-monitored-by-drone-cam/">लोहरदगा

: नक्सलियों पर ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर
इसे भी पढ़ें - SC">https://lagatar.in/sc-ask_gujrat-govt-teesta-setalvad-is-in-custody-for-two-months-why-chargesheet-was-not-filed/">SC

ने गुजरात सरकार से पूछा, तीस्ता सितलवाड दो माह से कस्टडी में हैं, चार्जशीट दाखिल क्यों नहीं हुई? इसमें बेल देने पर रोक कहां है

6 फरवरी को हुई थी हत्या 

बता दें कि छह फरवरी को सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान छात्र रूपेश पांडे की हत्या कर दी गई थी. जिसे लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हुआ था. जिसके बाद राजनीतिक दलों के बीच खूब आरोप-प्रत्यारोप भी हुए थे. फिलहाल इस मामले की जांच झारखंड पुलिस कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रूपेश पांडेय के परिजनों को कुछ दिनों पहले मुआवजा भी दिया है. इसे भी पढ़ें - Twitter">https://lagatar.in/good-news-for-twitter-users-will-be-able-to-edit-the-post-start-testing/">Twitter

यूजर्स के लिए खुशखबरी, पोस्ट को कर सकेंगे एडिट, टेस्टिंग शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही