Search

 
 
 

BREAKING: लोकपाल केस में शिबू सोरेन ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

 
Ranchi/New Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट के एकल पीठ (सिंगल बेंच) आदेश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन ने LPA (लेटेस्ट पेटेंट अपील) दाखिल की है. अपनी याचिका के माध्यम से शिबू सोरेन ने दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें हाईकोर्ट ने लोकपाल में चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने से इंकार करते हुए शिबू सोरेन की याचिका खारिज कर दी थी. उम्मीद की जा रही है कि इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की दो जजों की खंडपीठ मंगलवार को सुनवाई करेगी. बता दें कि राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन ने अधिकार क्षेत्र के आधार पर सीबीआई को प्रारंभिक जांच की कार्यवाही और आदेश को चुनौती दी थी. दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की अदालत ने 23 जनवरी को अपना फैसला सुनाते हुए शिबू सोरेन की याचिका खारिज कर दी थी. इसे भी पढ़ें -कहां">https://lagatar.in/where-is-tpc-supremo-brajesh-ganjhu-main-accused-in-terror-funding/">कहां

है टेरर फंडिंग का मुख्य आरोपी टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही