Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING :सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने रांची में की आत्महत्या

Ranchi : राजधानी के सिल्ली में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े पुत्र विवेक कुमार महतो उर्फ विक्की जहर खा कर आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद उसे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-deputy-commissioner-madhavi-mishra-inspected-ramgarh-college/">रामगढ़

उपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया रामगढ़ महाविद्यालय का निरीक्षण

रविवार को खाया था जहर सोमवार को हुई मौत

जानकारी के मुताबिक विवेक ने रविवार को जहर खाया था. जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर विवेक को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में इलाज चल रहा था. सल्फास की गोली खाने के बाद अस्पताल में लाने के दौरान विवेक बातचीत कर रहा था. इस दौरान विवेक का गहन इलाज किया गया, लेकिन धीरे-धीरे जहर शरीर में फैलने के कारण सोमवार की सुबह मल्टी ऑर्गन फेल होने से उसकी मौत हो गयी.

चितरपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर चुके थे विवेक

चितरपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर चुके विवेक रविवार रांची के सिल्ली पहुंचा था. यहीं से उन्होंने अपनी मां को बताया कि प्रतियोगी परीक्षा के दौरान दो सब्जेक्ट में फेल होने से परेशान हैं. कहा कि उनके उम्मीद पर खरा नहीं उतर रहे हैं. इससे वो काफी विचलित है. इसके बाद विवेक ने जहर खा लिया. इसे भी पढ़ें - कोयला">https://lagatar.in/coal-trader-vinod-singh-murder-dhanbads-bahubali-ramadhir-singh-will-have-to-wait-for-bail/">कोयला

कारोबारी विनोद सिंह हत्याकांड : धनबाद के बाहुबली रामाधीर सिंह को बेल के लिए करना होगा इंतजार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही