Search

 
 
 

BREAKING :परिवहन सचिव को लेकर HC पहुंचे SSP,जवाब से संतुष्ट कोर्ट ने खत्म किया केस व अवमानना मामला

 
Ranchi : हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य के परिवहन सचिव के श्रीनिवासन को लेकर रांची के एसएसपी कौशल किशोर हाईकोर्ट पहुंचे. सोमवार को परिवहन सचिव जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत में हाजिर हुए. अवमानना के मामले में कोर्ट के कई बार निर्देश देने के बाद भी जवाब दाखिल नहीं देने पर अदालत ने परिवहन सचिव के विरुद्ध वारंट जारी किया था. सुनील कुमार पासवान ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) की नियमित बहाली को लेकर अवमानना याचिका दाखिल की गई है. जिसपर सुनवाई हुई.सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार के जवाब से संतुष्ट होकर अवमानना की कार्रवाई को खत्म कर दिया है. अदालत ने परिवहन सचिव को सख्त निर्देश दिया है कि हाईकोर्ट ने इस केस में जो आदेश पारित किए हैं उसका अनुपालन सुनिश्चित हो. सचिव ने कोर्ट को अश्वसत किया की जल्द से जल्द अदालत के आदेश का पूरी तरह अनुपालन किया जाएगा इसे भी पढ़ें - NTPC">https://lagatar.in/hazaribagh-ntpc-land-acquisition-compensation-scam-hc-seeks-answers-from-central-state-government-ed-says-an-fir-has-been-lodged/">NTPC

भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला: HC ने केंद्र व राज्य से मांगा जवाब, ED ने बताया एक FIR हुई है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही