Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking: महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ाने वाले निलंबित CO ने लातेहार में शिव बारातियों को मारी थार से टक्कर, हिरासत में

Ranchi : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान रविवार देर शाम अफरा-तफरी मच गई. एक अनियंत्रित थार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. थार को निलंबित सीओ प्रमोद कुमार चला रहे थे. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
Advertisement
Advertisement
breaking news lagatar
  • पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Ranchi : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान रविवार देर शाम अफरा-तफरी मच गई. एक अनियंत्रित थार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. थार को निलंबित सीओ प्रमोद कुमार चला रहे थे. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, थार (जेएच-01EY-0049) मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी. वाहन गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार चला रहे थे. बताया जाता है कि वह नशे की हालत में थे. वाहन में उनके साथ एक महिला भी सवार थी.

 

Uploaded Image

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिव बारात की झांकी देख रहे श्रद्धालुओं के बीच वाहन ने एक बाइक और एक चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.

 

थार पर लगा था ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड

घटना के बाद लोगों ने देखा कि थार पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर ‘प्रशासन’ लिखा बोर्ड रखा हुआ था. इसे देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थिति बिगड़ती देख मनिका थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित निकालकर वाहन समेत हिरासत में ले लिया.

 

Uploaded Image

 

महिला के साथ रंगेहाथ धराए थे सीओ प्रमोद कुमार

गढ़वा जिले के मांझिआव अंचल में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार को राज्य सरकार ने 4 नवंबर, 2025 को पैसा का लेनदेन, कार्यालय में शराब सेवन, कार्यालय आए लोगों से दुर्व्यवहार समेत अन्य कई आरोप में कार्रवाई की थी. यह भी मालूम हो कि प्रमोद कुमार की पत्नी श्यामा रानी ने अंचलाधिकारी के सरकारी आवास में एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने का मामला काफी चर्चा का विषय बना था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही